पीएम किसान सम्मान निधि का मिला लाभ, धमतरी के किसानों ने केंद्र सरकार का जताया आभार

धमतरी, 22 जून . पीएम Narendra Modi ने हाल ही में Prime Minister किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की थी. इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 95,641 किसानों के खाते में 19 करोड़ 13 लाख रुपए आए हैं.

Government की ओर से जारी की गई सहायता राशि के ठीक समय पर आने से किसानों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि फिलहाल धान की खेती की तैयारी का काम चल रहा है.

किसानों ने बताया कि इस समय उनके पास पैसों की कमी महसूस हो रही थी. ऐसे में केंद्र Government द्वारा दी गई यह राशि उनके लिए वरदान साबित हुई है. वे इस पैसे का उपयोग मजदूरों को भुगतान, बीज, खाद और अन्य खेती संबंधी कामों में करेंगे.

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि वे हमारी जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं और सही समय पर मदद पहुंचाते हैं. किसानों ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया.

लाभार्थी किसान नंद यादव ने से बातचीत में कहा कि सम्मान निधि से रुपए मिले हैं. इसका उपयोग बीज और खाद खरीदने में करूंगा. इस योजना के लिए Prime Minister मोदी का आभार जताता हूं.

इंद्रेश घाटे ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाते में दो हजार रुपए आए हैं. इस समय यह राशि बहुत काम आएगी. यह केंद्र Government की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है. मैं Prime Minister का आभार जताता हूं.

ढालवेंद्र साहू ने कहा कि Prime Minister ने किसानों के हित में सम्मान निधि की किस्त जारी की है. मैं अपने और पूरे जिले के किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं. खासकर छोटे किसानों के लिए यह योजना बहुत उपयोगी साबित हो रही है, क्योंकि ठीक उसी समय पैसा मिल रहा है, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है. यह योजना पूरे देश में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.

धमतरी के किसानों का कहना है कि इस योजना से न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है बल्कि खेती-किसानी के काम में भी निरंतरता रही है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment