Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान: ड्रग और हथियार तस्करों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सफल अभियान, बड़ी खेप जब्त

अफगानिस्तान: ड्रग और हथियार तस्करों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सफल अभियान, बड़ी खेप जब्त

काबुल, 2 अगस्त . अफगान सुरक्षा बलों ने Saturday को पूर्वी खोस्त प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान गैर-कानूनी ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की. Saturday को ही नंगरहार प्रांत में हथियार तस्करी की कोशिश को भी नाकाम किया गया था. अफगानिस्तान में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने का अभियान पिछले कुछ महीनों से जारी है.

सिन्हुआ ने खोस्त Police के प्रवक्ता ताहिर अहरार के हवाले से बताया कि एक सूचना के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया और उस गाड़ी को जब्त किया गया जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर ड्रग्स की ढुलाई के लिए किया गया था. प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है.

अफगान सुरक्षा बलों ने पूर्वी नंगरहार प्रांत में हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है और अलग-अलग तरह की 24 असॉल्ट राइफलें बरामद की हैं. प्रांतीय Government ने Sunday को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

बयान के अनुसार ये हथियार पड़ोसी मुल्क से चोरी-छिपे लाए जा रहे थे. सुरक्षा कर्मियों ने तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग पर इसकी बरामदगी की.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया कि हथियार एक गाड़ी के अंदर छिपाए गए थे. अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस घटना के सिलसिले में किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया या नहीं.

यह ऑपरेशन अफगान Government के उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सुरक्षा बल आम लोगों के पास किसी भी तरह के गोला-बारूद की मौजूदगी पर नकेल कसते हैं और बॉर्डर इलाकों के जरिए हथियारों की तस्करी को रोकते हैं.

पहली बार नहीं है कि अफगान बॉर्डर पर इस तरह की बरामदगी हुई हो. इससे पहले 29 जुलाई को, Police ने अफगानिस्तान के पूर्वी लगमान प्रांत में गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया था और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए थे.

प्रांतीय Police के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस यूसुफजई ने इस बारे में पूरी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि दोनों लोगों को दौलत शाह जिले में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से पांच कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल, तीन हैंड ग्रेनेड और सैकड़ों गोलियां और प्रोजेक्टाइल समेत काफी हथियार मिले.

–

केआर/

Share