
New Delhi, 3 जून . दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला Police ने मई महीने में लापता और अपहृत 124 लोगों को उनके परिवारों से वापस मिलाया है. लापता और अपहृत व्यक्तियों की रिपोर्ट मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए Police ने यह सफलता हासिल की है. इस तरह इस साल 31 मई तक दिल्ली Police ने कुल 673 लोगों को परिवारों से मिलाया है.
दिल्ली Police के अधिकारियों ने Wednesday को जानकारी दी कि स्थानीय लोगों पूछताछ के साथ-साथ cctv फुटेज की जांच करने और ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता या अपहृत व्यक्तियों की तस्वीरें लगाने जैसे प्रयासों ने इसमें अहम भूमिका निभाई. लापता और अपहृत व्यक्तियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और विक्रेताओं से भी पूछताछ की गई. तलाशी अभियानों के दौरान स्थानीय मुखबिरों की मदद भी ली गई. इसके अलावा, आस-पास के Police स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी अच्छी तरह से जांच की गई.
अधिकारियों ने बताया कि इन तेज और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप दक्षिण-पश्चिम जिला Police एक मई से 31 मई के बीच 124 लापता व्यक्तियों, जिनमें 33 बच्चे और 91 वयस्क थे, का पता लगाने में सफल रही. Police टीमों ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत इन व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाने में समर्पण और पेशेवर रवैया दिखाया.
दिल्ली के वसंत विहार, आरके पुरम, साउथ कैंपस, वसंत कुंज नॉर्थ, वसंत कुंज साउथ, कापसहेड़ा, पालम गांव, सागरपुर, दिल्ली कैंट, सरोजिनी नगर, एसजे एन्क्लेव और किशनगढ़ थाना क्षेत्रों के अंतर्गत लापता या अपहृत लोगों को ढूंढने में Police सफल हुई है.
दिल्ली Police ने बताया कि टीमें एक जनवरी से 31 मई के दौरान चलाए गए ऑपरेशन्स में ऐसे कई लापता व्यक्तियों और अगवा हुए या लापता बच्चों का पता लगाने में भी सफल रहीं, जो पिछले वर्षों में लापता हो गए थे.
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम जिला Police ने 2017 से लापता एक व्यक्ति को भी ढूंढ निकाला है. इसके अलावा, 2018 में 5 व्यक्ति, 2021 में एक व्यक्ति, 2023 में 18 लोग, 2024 में दो नाबालिग लड़कियां और 2025 में भी दो नाबालिग लड़कियां लापता या अपहृत थीं. पिछले 5 महीने में चलाए गए अभियान के दौरान Police ने इन लोगों को भी बरामद किया है.
–
डीसीएच/