बिहार : नीतीश कुमार की पार्टी ने बनाया इतिहास, जदयू के सदस्यों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा

Patna, 3 जून . बिहार के सत्तारूढ़ एनडीए में प्रमुख सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्राथमिक सदस्यों की संख्या में एक इतिहास रचा है. जदयू का दावा है कि उसके प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है.

जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार बिहार में Chief Minister की कुर्सी छोड़ने के बाद लगातार संगठन पर ध्यान दे रहे हैं. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने Wednesday को इसकी जानकारी social media पर शेयर करते हुए कहा कि एक करोड़ से अधिक सदस्यों वाले जदयू परिवार में आपका स्वागत है.

उन्होंने जदयू के प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ होने की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “हमें बताते हुए खुशी है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा 6 दिसंबर 2025 को शुरू किए गए ‘जदयू सदस्यता अभियान 2025–28’ के तहत एक करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने के पहले लक्ष्य को छह महीने से भी कम समय में हासिल कर लिया गया है.”

संजय कुमार झा ने आगे बताया कि कल (2 जून 2026) तक पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की कुल संख्या एक करोड़ एक हजार नौ सौ पच्चीस हो चुकी है.

जदयू नेता ने इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए बूथ स्तर तक चलाए जा रहे ‘जदयू सदस्यता अभियान’ को सफल बनाने में सक्रियता से जुटे सभी कार्यकर्ता साथियों का अभिनंदन किया.

उन्होंने लिखा, “अपने जनप्रिय नेता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी बिहार परिवार की सेवा करने तथा बिहारवासियों की अपेक्षाओं पर निरंतर खरा उतरने के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है.”

जदयू का सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी के शीर्ष नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में की गई थी. अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और नए लोगों को पार्टी से जोड़ना था. पार्टी का कहना है कि अभियान को राज्यभर में अपेक्षा से अधिक समर्थन मिला और कार्यकर्ताओं ने गांव से लेकर शहर तक सक्रिय भागीदारी निभाई.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment