खान सर कोचिंग सेंटर पर हमले को लेकर भाजपा-जदयू का सख्त रुख, कहा- ‘दोषियों को मिलेगी सजा’

Patna, 3 जून . Patna में शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई पत्थरबाजी की घटना पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जदयू के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराध होगा तो आरोपी पकड़ा भी जाएगा और सजा भी होगी.

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने घटना को लेकर कहा, “Government की सबसे पहली प्राथमिकता राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है. इस पर कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता है. बिहार में नीतीश कुमार का पिछले 20 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है. उन्होंने दबंगों और अपराधियों का अच्छे से इंतजाम किया था. वर्तमान में Chief Minister सम्राट चौधरी हैं और उनके शासनकाल में भी अपराधियों का इसी तरह इलाज किया जाएगा. अगर कोई अपराध होगा तो आरोपी पकड़ा भी जाएगा और सजा भी होगी.”

बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “इसमें कानून अपना काम करेगा. जो भी लोग दोषी होंगे, उन्हें सजा दी जाएगी.”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “किसी को भी कहीं भी कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है. जो कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और यह पता लगा रहा है कि आखिर मामला क्या है.”

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “मीडिया रिपोर्ट और Police के बयानों से पता चला है कि दोनों कोचिंग सेंटरों के बीच आपसी विवाद था. उसी विवाद के कारण यह घटना हुई है. Police अपनी कार्रवाई कर रही है.”

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “वहां कोई गोलीबारी नहीं हुई थी. जैसे ही सूचना मिली, Police बल मौके पर पहुंच गया. Police जांच कर रही है और पत्थरबाजी के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा.”

डीसीएच/

Leave a Comment