
चंडीगढ़, 3 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने Wednesday को औपचारिक रूप से पदभार संभाला. सिख समुदाय से आने वाले केवल सिंह ढिल्लों को 28 मई को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.
केवल सिंह ढिल्लों के पदभार संभालने पर पंजाब भाजपा के अनेक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “आज भाजपा और पंजाब के लिए बहुत खुशी का मौका है. पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है और चूंकि राज्य अध्यक्ष के तौर पर सेवा दे रहे जाखड़ साहब का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए मालवा क्षेत्र से आने वाले सरदार केवल सिंह ढिल्लों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.”
रवनीत सिंह बिट्टू ने से बात करते हुए कहा, “पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं. केवल सिंह ढिल्लों और हम सभी नेताओं ने चुनावों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. हमें पंजाब में डबल इंजन की Government लानी है और अपने प्रदेश को खुशहाल बनाना है.”
केवल सिंह ढिल्लों के पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है. पंजाब में लोगों ने Prime Minister Narendra Modi को अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है. 2027 एक गेम-चेंजर साबित होगा.
तरुण चुघ ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “पंजाब के हर गांव से आवाजें उठ रही हैं, जो कह रही हैं, ‘बाय-बाय भगवंत मान.’ लोग इस विदाई के लिए तैयार हैं और अब बस छह महीने ही बाकी हैं.”
पंजाबी Actor और भाजपा नेता हॉबी धालीवाल ने कहा, “यह खुशी की बात है. पंजाब में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव एक तय प्रक्रिया के तहत हुआ है. वरिष्ठ नेतृत्व ने उनके नाम की घोषणा की है. हम सभी खुश हैं और पूरा नेतृत्व एकजुट है.”
पार्टी सांसद सतनाम संधू और विक्रमजीत साहनी ने भी केवल ढिल्लों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर नए नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताया. सतनाम संधू ने कहा, “केवल सिंह ढिल्लों ने आज अपना चार्ज लिया है. इससे एक नई ऊर्जा पंजाब में देखने को मिल रही है. प्रदेशभर से कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय आए हैं. सभी में एक अलग उत्साह है. पंजाब का हर युवा-किसान और वर्ग भाजपा को राज्य में एक उम्मीद के तौर पर देख रहा है.”
विक्रमजीत साहनी ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा के अध्यक्ष बने हैं. उन्होंने कहा, “पंजाब की पहचान शूरवीरों, गुरुओं और संतों से होती थी, लेकिन आज पंजाब नशे की धरती बन चुका है. आज पंजाब पिछड़ चुका है. पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए डबल इंजन की Government बहुत जरूरी है.”
–
डीसीएच/