
रांची, 16 अगस्त . जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरुद्ध रांची में जारी छात्रों का आंदोलन 23वें दिन में प्रवेश कर गया है. Sunday को छात्र अपनी मांगों को लेकर Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. छात्रों ने Sunday को पुतला दहन का ऐलान किया है.
प्रदर्शनकारी छात्रों ने अल्टीमेटम दिया है कि 18 अगस्त तक Government उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है तो 20 अगस्त को Chief Minister आवास का घेराव किया जाएगा. उनका कहना है कि Chief Minister आवास के घेराव के समय लाखों छात्र प्रदेशभर से आएंगे.
छात्र कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी आरोप लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राहुल गांधी सिर्फ छात्रों के साथ होने का आश्वासन दे रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी Government के साथ गठबंधन में है और उनके मंत्री गैरजिम्मेदाराना तरीके से बयान दे रहे हैं.
छात्र रविंद्र कुमार पासवान ने से कहा कि हम अपने आंदोलन का स्वरूप बदल रहे हैं. इसकी जिम्मेदार Jharkhand Government है. हमने पिछले 22 दिन में गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. ऐसा लगता है कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन राज्य Government को रास नहीं आया है और यह छात्रों को शहीद भगत सिंह रास्तों पर चलने के लिए मजबूर कर रही है.
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अब आर-पार की लड़ाई के लिए ठान लिया है. जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक हम लोग आंदोलनरत रहेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों में बहुत आक्रोश है. वे यही कह रहे हैं कि 22 दिनों से हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं, लेकिन Government नहीं सुन रही है. इसलिए हम लोग आज पुतला दहन करने जा रहे हैं.
छात्र ने कहा, “Jharkhand में कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन राहुल गांधी भी हमारे लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. उन्होंने पोस्ट के माध्यम से आश्वासन दिया था कि हम छात्रों के साथ हैं और छात्रों के मुद्दे हल होने चाहिए, लेकिन उनका आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही रह गया है.”
उन्होंने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी हमारी मदद क्यों नहीं कर रहे हैं. एक तरफ वे कहते हैं कि छात्रों के साथ हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनके मंत्रियों की जुबान पर नियंत्रण नहीं है. छात्र ने कहा, “आज कांग्रेस के बड़े नेता हैं, लेकिन आपके नियंत्रण में आपके मंत्री क्यों नहीं हैं? आप कुछ कहते हैं, लेकिन मंत्री कुछ और बोल रहे हैं.”
छात्र रविंद्र ने कहा कि Jharkhand में जितनी जिम्मेदार जेएमएम है, उतनी ही कांग्रेस है. हम सभी छात्र इन दोनों का खेल समझ चुके हैं.