
कोलकाता, 16 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रता मंडल के पूर्व अंगरक्षक सैगल हुसैन की गिरफ्तारी पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “कई जगहों पर Governmentी कर्मचारी भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं. इनमें Policeकर्मी, जमीन विभाग के अधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारी शामिल हैं. इसलिए हमारे सामने बहुत सारी जानकारी आ रही है. इसकी जांच भी की जा रही है.”
उन्होंने आगे कहा, “बीरभूम जिला इसलिए गरीब है, क्योंकि वहां नेता लूट-पाट करते थे. वे सभी सैकड़ों करोड़ के मालिक हैं. सैगल जैसे लोग हैंडलर थे जो कलेक्शन करके देते थे. इनका गाय तस्करों, बालू माफिया और अन्य लोगों से संपर्क था जहां से ये कलेक्शन करते थे. अभी धीरे-धीरे सब उजागर हो रहा है.”
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने के आदेश पर दिलीप घोष ने कहा, “उनके साथ ऐसा पहले भी हो चुका है. उनकी सदस्यता रद्द की जा चुकी है. वे हमेशा ज्यादा लोकप्रिय होने के लिए ऐसी हरकतें करती हैं. कानून-व्यवस्था के खिलाफ किसी भी चीज़ के लिए प्रावधान मौजूद हैं.”
महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा, “महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बहुत सारे प्रावधान किए गए हैं और कानून भी बनाए गए हैं. हमारी पंचायतों और नगर पालिकाओं में इसे पहले ही लागू किया जा चुका है और यह काम कर रहा है. आज बंगाल में महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा है और यह और बढ़ रही है, लेकिन जो लोग महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं, वे असल काम के समय मदद नहीं करते. विपक्ष बाहर जाकर हंगामा करता है, लेकिन कोई सकारात्मक काम नहीं करता. उनका काम Government के काम में बाधा डालना बन गया है.”
‘वंदे मातरम’ को लेकर दिलीप घोष ने कहा, “India के हर नागरिक को ‘वंदे मातरम’ गाना चाहिए. कुछ लोग इसका विरोध करते हैं और इसे नहीं गाते हैं. इसे लेकर एक कानून बनाया गया है. अब इसके लिए इंतज़ाम भी किए जाएंगे. अगर कोई इसका विरोध करता है या इसे गाने से इनकार करता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.”
–
पीआईएम/वीसी