होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

New Delhi, 5 मार्च . दिल्ली ट्रैफिक Police ने Wednesday को होली पर पूरे शहर में जगह-जगह स्पेशल चेकिंग ड्राइव चलाकर ट्रैफिक को सुरक्षित और आसान बनाने की कोशिश की. इस दौरान ड्राइविंग के नियमों को सख्ती से लागू किया गया और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की.

इस दौरान कुल 4,929 चालान जारी किए गए, जिनमें 1,204 चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लिए थे.

दिल्ली ट्रैफिक Police ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर बैरिकेड लगाकर गाड़ियों को रोका और चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया. इस दौरान ट्रैफिक नियमों को तोड़ने और नशे में गाड़ी चलाने वाले लोगों के चालान काटे गए. इसका मकसद होली के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को पकड़ना और किसी तरह का हादसा न होने देना था.

एडिशनल सीपी दिनेश गुप्ता ने बताया कि होली के लिए खास प्लानिंग की गई थी. शहर के तमाम इंटरसेक्शन पर जॉइंट चेकिंग टीम्स तैनात की गईं, जिनमें लोकल Police और अन्य विभाग भी शामिल थे. इस योजना के तहत Police ने करीब 1,204 चालान नशे में ड्राइव करने वालों पर जारी किए. इसके अलावा बाकी 3,725 चालान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य चालकों के लिए थे. कुल मिलाकर 4,929 चालान जारी किए गए.

गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के दौरान कोई बड़ा हादसा या गंभीर दुर्घटना नहीं हुई. Police की कड़ी निगरानी और चेकिंग ड्राइव की वजह से लोग सुरक्षित ढंग से होली मना सके. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है ताकि त्योहार के दौरान सभी नियमों का पालन करें और खुद की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

Police की सतर्कता और विशेष अभियान की वजह से दिल्ली में होली का त्यौहार सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हुआ. शहर में ड्राइविंग और शराब के नियमों पर सख्ती रखने से यातायात नियंत्रित रहा और कोई बड़े हादसे नहीं हुए.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment