भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, खाड़ी देशों में फंसे गुजरातियों को वापस लाने की अपील

सूरत, 5 मार्च . BJP MP मुकेश दलाल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच मध्य पूर्व में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी का आग्रह किया. साथ ही, दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल और असम में Government बनाएगी.

समाचार एजेंसी से खास बातचीत में मुकेश दलाल ने कहा, “युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें Gujaratी भी शामिल हैं. मेरे पास Ahmedabad, जामनगर, सूरत, पोरबंदर और दक्षिण Gujarat के लोगों द्वारा खाड़ी देशों में फंसे होने की सूचना मिली थी. इस सूचना को ईमेल के जरिए मैंने विदेश मंत्री जयशंकर को भेजा.”

मुकेश दलाल ने कहा, “ईमेल में उन्होंने विदेश मंत्री से अनुरोध किया था कि जहां-जहां लोग फंसे हुए हैं, वहां की एंबेसी से संपर्क कर भारतीयों को India वापस लाया जाए. Dubai सहित दो एंबेसी से जवाब आ गया है. जो लोग संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द ही उन्हें India भेजने की व्यवस्था की जाएगी. मेरे पास 40 लोगों के फंसे होने की सूचना आई थी. ये सभी लोग आबू धाबी, शारजहां और Dubai में फंसे हैं.”

मुकेश दलाल ने कहा, “युद्ध के कारण वित्तीय संकट पैदा होने वाला है. सूरत के डायमंड और टेक्सटाइल उद्योग पर थोड़ा असर पड़ेगा, लेकिन ये संभल जाएंगे.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की Government बनेगी. पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की Government पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है. पश्चिम बंगाल के लोग ममता दीदी को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंकने का इंतजार कर रहे हैं.”

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी देशों में नौकरी, पढ़ाई और व्यवसाय कर रहे भारतीय फंस गए हैं. इनके परिजन लगातार Government से सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं. वहीं, केंद्र Government भी लगातार भारतीयों को वापस लाने का प्रयास कर रही है.

ओपी/पीएसके

Leave a Comment