‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की स्टार गैब्रिएला पिजोलो ने बताई पढ़ाई की प्रेरणा, बोलीं- ‘नेटली पोर्टमैन को देखकर चुना साइकोलॉजी’

लॉस एंजिल्स, 3 मई . फिल्म और टीवी की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी अहमियत देते हैं. हॉलीवुड Actress गैब्रिएला पिजोलो भी उन्हीं कलाकारों में शामिल हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई करने का फैसला क्यों लिया और इसके पीछे वह किस मशहूर Actress से प्रेरित थी.

दरअसल, गैब्रिएला पिजोलो न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित बीचेस ब्रॉडवे प्रीमियर में शामिल हुईं. इस दौरान बातचीत में उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं. गैब्रिएला ने बताया, ”मेरे पास साइकोलॉजी और म्यूजिक, दोनों विषयों की डिग्रियां हैं.”

उन्होंने कहा, ”साइकोलॉजी पढ़ने की प्रेरणा मुझे हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन से मिली. मुझे याद है कि जब मैं यह सोच रही थी कि मुझे आगे किस विषय में पढ़ाई करनी चाहिए, तब मुझे कहीं से पता चला कि नताली पोर्टमैन ने अभिनय की दुनिया में सफल होने के बावजूद साइकोलॉजी की पढ़ाई की थी. यह बात मुझे काफी अच्छी लगी. मुझे महसूस हुआ कि साइकोलॉजी ऐसा विषय है जो इंसानों के व्यवहार, सोच और रिश्तों को समझने में मदद करता है, और यह एक Actor के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है.”

उन्होंने कहा, ”अभिनय और साइकोलॉजी के बीच एक गहरा संबंध है. एक कलाकार को अलग-अलग किरदार निभाने के लिए लोगों की भावनाओं और सोच को समझना पड़ता है. ऐसे में साइकोलॉजी की पढ़ाई कलाकार को इंसानी व्यवहार को गहराई से समझने में मदद करती है. इस पढ़ाई ने मेरे अभिनय को भी बेहतर बनाया.”

गैब्रिएला ने कहा, ”मैंने पढ़ाई के दौरान अपना अभिनय करियर नहीं छोड़ा. मैं रात में शूटिंग करती थीं और दिन में कॉलेज जाती थीं. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन मैंने दोनों चीजों को साथ लेकर चलने की कोशिश की. मैंने कॉलेज कैंपस में रहकर पढ़ाई की. इससे मुझे छात्रों की तरह जिंदगी जीने और नए अनुभव हासिल करने का मौका मिला.”

उन्होंने कहा, ”कॉलेज का माहौल मेरे लिए बेहद खास रहा. वहां मुझे ऐसे लोगों से मिलने और दोस्ती करने का मौका मिला, जिनसे शायद मैं कभी नहीं मिल पातीं. अलग-अलग सोच और पृष्ठभूमि के लोगों के साथ समय बिताने से मुझे जिंदगी को नए नजरिए से देखने का मौका मिला. अगर मैं सिर्फ एक्टिंग की दुनिया तक सीमित रहतीं, तो शायद मुझे इतने अलग अनुभव नहीं मिल पाते.”

पीके/पीएम

Leave a Comment