
Patna, 3 मई . भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मुंगेर में दो दिन एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में आयोजित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पांच मई को बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा. वे इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन और Government में समन्वय तथा हमारी जिम्मेदारी , कार्य विस्तार की दृष्टि पर अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा वे Government की सफलता को लेकर भी कार्यकर्ताओं को बताएंगे.
भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख और बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को भव्य बनाने के लिए जिला के पदाधिकारी लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में Chief Minister सम्राट चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन के लिए मुंगेर पधारेंगे. इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के कई पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं को संगठन, आदर्श एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए पहुंचेंगे.
उन्होने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र सर्वोपरि” के सिद्धांत के साथ कार्य करता है और यह प्रशिक्षण उसी भावना को और मजबूत करने का माध्यम है. इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को गति देने की योजना है.
प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि बिहार के सभी 52 सांगठनिक जिलों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं. राज्य में 1420 मंडलों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 2 मई से बिहार में जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई है. प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को केंद्र Government की गरीब कल्याणकारी योजनाओं एवं बिहार Government के विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इन उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें.
झा ने कहा कि यह अभियान पूरे देश में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के रूप में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं.
–
एएस/