हरियाणा में शूटआउट और हत्या की घटनाओं पर घिरी सरकार, विपक्ष ने कहा- ‘राज्य में कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज’

New Delhi/चंडीगढ़, 17 . करनाल में एक महिला की हत्या के बाद झज्जर में हुए शूटआउट पर Haryana Police सवालों के घेरे में है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने झज्जर की घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि Haryana में अब कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज चलता दिखाई दे रहा है.

कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “Haryana में जंगलराज. एक कार रुकी, उससे 3-4 लोग बाहर निकले और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. ये दिल दहलाने वाला नजारा Haryana में ध्वस्त हो चुके सिस्टम की कहानी बयां कर रहा है.”

पार्टी ने पोस्ट में आगे लिखा, “भाजपा ने हर जगह जंगलराज लागू कर दिया है, जहां सरेआम गोलियां चलती हैं, मर्डर किया जाता है, किडनैपिंग होती है और Government तमाशा देखती है. यही भाजपा का मॉडल है, जिसमें अपराधियों को खुली छूट है और लोग डर के साये में जीने को मजबूर.”

आम आदमी पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Haryana में अब कानून नहीं, गैंगस्टरों का राज चलता दिखाई दे रहा है. नायब सिंह सैनी Government अपराध रोकने में पूरी तरह फेल साबित हुई है. आज फिर खुलेआम शूटआउट का वीडियो वायरल हुआ है. सड़कों पर रोज गोलियां चल रही हैं. अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है. भाजपा राज में Haryana की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.”

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अनुराग ढांडा ने लिखा, “Haryana में आज फिर खुलेआम शूटआउट का वीडियो वायरल है. सीएम नायब सिंह कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं.”

बताया जा रहा है कि झज्जर जिले के सुबाना गांव में बीती रात हमलावरों ने एक युवक को गोलियां मारीं. मृतक की पहचान हितेश उर्फ गोलू के रूप में हुई. एक तथाकथित पोस्ट में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली.

इससे पहले, ‘आप’ नेता अनुराग ढांडा ने Saturday को करनाल की घटना का वीडियो शेयर किया. उन्होंने पोस्ट किया, “Haryana में भाजपा Government में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है. किसी को भी खुलेआम गोली मार दी जाती है और Chief Minister नायब सिंह सैनी दूसरे राज्यों में राजनीति करते घूमते रहते हैं. करनाल में एक महिला को दिन दहाड़े गोली मार दी गई. Haryana महिला सुरक्षा के मामले में देश में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है.”

डीसीएच/

Leave a Comment