
इंदौर, 21 फरवरी . ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में हंगामे के बाद देशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है. Saturday को शहर-शहर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. इसी क्रम में Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में प्रदर्शन किया गया, लेकिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई. प्रदर्शन के दौरान पत्थर चले और टमाटर के साथ पानी की बोतल भी फेंकी गई.
इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता Saturday को कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे. भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ने से रोकने के लिए Police ने बैरिकेड्स लगाए थे, मगर उसके बावजूद भाजयुमो कार्यकर्ता आगे की ओर बढ़े. इसी दौरान पत्थरबाजी होने लगी और टमाटर के साथ पानी की बोतल भी फेंकी गई.
स्थितियां बिगड़ते देखते हुए Police को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और पानी की बौछारें छोड़कर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई. इस पथराव के दौरान एक Police सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है. उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
कांग्रेस और भाजयुमो की ओर से एक-दूसरे पर पथराव करने के आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं मौके पर भारी Police बल की तैनाती कर दी गई है.
Madhya Pradesh कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Madhya Pradesh में भाजपा के गुंडों का तांडव चल रहा है. सदन में भाजपा के नेता जनता के प्रतिनिधियों से औकात पूछते हैं, और सड़क पर भाजपा के गुंडे जनता पर पत्थर फेंककर सिर फोड़ते हैं. इंदौर में भाजपा के गुंडों ने सरेआम कांग्रेस कार्यालय के सामने पत्थरबाजी की, जिसमें इंदौर जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और कांग्रेस के कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं व कई आम जनमानस और पत्रकार भी घायल हुए हैं.”
उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा के नेता कलेक्टर पर हाथ उठाते हैं, Police पर हाथ उठाते हैं, न्यायाधीश पर हाथ उठाते हैं और अब जनता पर पत्थर फेंकने लग गए हैं. क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेलगाम है और गृह मंत्री मोहन यादव जी ने भाजपा के गुंडों को खुला संरक्षण दे रखा है.”
फिलहाल, पथराव की घटना को लेकर इंदौर Police जांच कर रही है. प्रदर्शन स्थल पर लगे cctv फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता किया जाएगा कि पथराव किन लोगों ने शुरू किया.
–
एसएनपी/डीसीएच