राहुल गांधी और पप्पू यादव पर एफआईआर को लेकर सपा विधायकों का बयान, ‘सरकार डर से कर रही कार्रवाई’

Lucknow, 2 अगस्त . संसद परिसर के बाहर राम मंदिर चंदा चढ़ावा मामले के विरोध में किए गए एक प्रतीकात्मक नाटक को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर First Information Report दर्ज की गई है. इस पर सनातन धर्म के अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. इस कार्रवाई के बाद Samajwadi Party के विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

सपा विधायक अंकित भारती ने से कहा, “देखिए, हम लगातार देख रहे हैं कि मौजूदा Government किस तरह धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है. धर्म की उनकी परिभाषा कुछ अलग है. निश्चित तौर पर जो भी Government के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसके खिलाफ सीबीआई, ईडी और First Information Report जरूर होंगी. विपक्ष मजबूत है और उनकी खोखली बयानबाजी से डरता नहीं है. आज भी वह मजबूती से अपनी आवाज उठा रहा है और आगे भी उठाता रहेगा.”

इस मामले पर सपा विधायक रामअवतार सैनी ने कहा, “यह एकतरफा कार्रवाई करने का काम हो रहा है.”

सपा विधायक मुकेश वर्मा ने राम मंदिर से जुड़े सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा, “सच तो यह है कि अब ये पूरे देश पर, बेटियों पर, बच्चों पर और युवाओं पर केस करेंगे. ये घबराहट और हताशा में काम कर रहे हैं. बताइए, मंदिर किसने बनवाया? मंदिर ट्रस्ट किसने बनाया? ट्रस्ट के सदस्य किसने चुने? मंदिर का ध्वज किसने फहराया? मंदिर का उद्घाटन किसने किया? उसमें कोई ओबीसी सदस्य क्यों नहीं था?”

Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ​ने कहा, “भाजपा Government नफरत और बदले की भावना से विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस दर्ज करके जनता और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. राम मंदिर में हजारों करोड़ रुपए की चोरी हुई है.”

बता दें कि राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर सनातन धर्म के अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में First Information Report दर्ज की गई है. यह कार्रवाई संसद परिसर के बाहर राम मंदिर चंदा चढ़ावा मामले के विरोध में किए गए एक प्रतीकात्मक नाटक को लेकर हुई है.

सपा नेताओं का कहना है कि Government आलोचना से घबरा गई है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है.

–

वीकेयू/एएस

Leave a Comment