‘ये लोकतंत्र बचाओ यात्रा नहीं, परिवार बचाओ यात्रा है’, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बोले शिवराज सिंह चौहान

पणजी, 2 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज से एक नया नाटक शुरू कर रही है. यह ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ नहीं, बल्कि ये ‘परिवार बचाओ’ यात्रा है.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा, “कांग्रेस आज से एक नया नाटक शुरू कर रही है. ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ नहीं, बल्कि ये ‘परिवार बचाओ’ यात्रा है. ये यात्रा देश में ‘अराजकता फैलाओ यात्रा’ है, ‘झूठ फैलाओ यात्रा’, ‘विदेशी की धरती पर देश को बदनाम करने की यात्रा’, ‘आग लगाओ यात्रा’ है. कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की बात करती है?”

शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि लोकतंत्र को खतरा किससे है? आपातकाल किसने लगाया था? उन्होंने कहा, “आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला. 50 से अधिक बार निर्वाचित Governmentों को कांग्रेस ने भंग किया. कपड़ों की तरह कांग्रेस ने Chief Minister बदले. अब लोकतंत्र के लिए कांग्रेस के झूठे अभियान खतरा है.”

उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट शुद्ध बनाने का काम होता है तो कांग्रेस उसका भी विरोध करती है. उन्होंने कहा, “आखिर वोटर लिस्ट लोकतंत्र की आत्मा है. गलत नाम क्यों होने चाहिए? जो दुनिया में नहीं हैं, उनके नाम क्यों होने चाहिए? जिनके दो जगह नाम हैं, एक जगह क्यों नहीं कटने चाहिए? जो देश के नागरिक ही नहीं हैं, उनके नाम क्यों नहीं कटने चाहिए? सच तो ये है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 बार हार चुकी है और अब वे शतक बनाने वाले हैं.”

कृषि मंत्री ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा, “गांधी जी ने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को बंद करने की जरूरत है. जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी की बात नहीं मानी. राहुल गांधी अब महात्मा गांधी के इस कथन को सिद्ध करके रहेंगे कि कांग्रेस समाप्त हो.”

गोवा पहुंचने पर Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “गोवा की इस पवित्र धरा को प्रणाम. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर, गोवा ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का निर्वाह करने वाला राज्य है. गोवा हवा और फिजा में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का भाव है. गोवा सबको प्रेम और स्नेह करता है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य मन मोह लेता है. आज संपूर्ण गोवा की 6वीं वर्षगांठ है. मैं यहां के Chief Minister प्रमोद सावंत को बधाई देता हूं कि उन्होंने योजना का लाभ देने Government को जनता के द्वार भेजा है. ‘विकसित भारत’ का मॉडल संपूर्ण गोवा है. गोवा की जनता को बधाई.”

इसी बीच, उन्होंने कहा, “मैं आज महात्मा गांधी के चरणों में प्रणाम करता हूं और लाल बहादुर शास्त्री को मैं नमन करता हूं. आज गांधी जयंती है. गांधी जयंती के दिन Prime Minister के नेतृत्व में नए उत्साह के साथ हम स्वच्छता अभियान प्रारंभ करेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के निर्माण का महायज्ञ जारी है.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment