दिल्ली, मुंबई और जोधपुर में सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन-2026 का आयोजन, बड़ी संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल

New Delhi, 4 अक्टूबर . देशभर में Sunday को सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन 2026 का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली, Mumbai और जोधपुर में बड़ी संख्या में लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं. इसका उद्देश्य वायु योद्धाओं की गति, सहनशक्ति और सुपरसोनिक भावना को दर्शाना और देशवासियों को एकता के लिए प्रेरित करना है.

दिल्ली में इस मैराथन का दूसरा संस्करण जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ. इसमें हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी. इन सभी रेस को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

दिल्ली में 10 किलोमीटर की दौड़ को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से फ्लैग ऑफ किया गया, जबकि 5 किलोमीटर की दौड़ को भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारियों ने फ्लैग ऑफ किया.

Maharashtra में भी सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन 2026 का आयोजन किया गया. यहां भी 10 किलोमीटर की दौड़ शुरू हुई.

74 साल के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर राजिंदर सिंह ने से कहा, “मैं आज अपनी 149वीं मैराथन पूरी कर रहा हूं. मैं पूरे India में दौड़ता रहा हूं. मैं इंडियन नेवी से रिटायर्ड हूं. मैंने Pakistan के साथ हुई दोनों लड़ाइयों में हिस्सा लिया था. 1971 में मैं केरल में था और कारगिल के समय मैं गोवा के नेवल एयरपोर्ट पर था. अब भी मैं दौड़ना जारी रखे हुए हूं.”

Rajasthan के जोधपुर में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन 2026 का आयोजन बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से शुरू हुआ. मैराथन में एयरफोर्स के जवानों के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. मैराथन का रूट शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा.

इस दौरान भारतीय वायुसेना के जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर दौड़ में भाग लिया. आयोजन के तहत पहले 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की मैराथन को रवाना किया गया, जबकि 5 किलोमीटर की दौड़ भी रवाना हुई. पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और फिटनेस का संदेश देखने को मिला.

यह मैराथन भारतीय वायुसेना के परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की याद में आयोजित की गई है.

इस मैराथन के जरिए युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और भारतीय वायुसेना के साथ जुड़ाव का संदेश दिया गया.

–

वीकेयू/एएस

Leave a Comment