Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने की बजाय समाज की बेहतरी के लिए योगदान दें: भाजपा प्रवक्ता

राहुल गांधी विदेशी धरती से India को बदनाम करने की बजाय समाज की बेहतरी के लिए योगदान दें: भाजपा प्रवक्ता

New Delhi, 24 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश की धरती से India को बदनाम करने की बजाय समाज की बेहतरी के लिए अपना योगदान देना चाहिए.

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर ईस्ट ऑफ कैलाश में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान BJP MP रामवीर सिंह बिधूड़ी और पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक गुरुद्वारे का दौरा किया, प्रार्थना की और सेवा में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर भी परोसा.

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें हमेशा समाज की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा देती हैं. गुरु नानक देव जी का जीवन हमेशा सत्य और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा है. आज के इस पावन अवसर पर, हम सभी को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और साथ ही ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प लेना चाहिए.

इस दौरान, प्रदीप भंडारी ने कहा कि ‘चिट्टा’ (नशीला पदार्थ) एक बहुत बड़ी समस्या है. Prime Minister Narendra Modi ने इसे खत्म करने के लिए जो ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प लिया है. वह गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो समाज से बुराइयों को मिटाने की बात करती हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विदेश की धरती से भारतीय समाज और India का अपमान करने का प्रयास कर रहे हैं. आज मैं उम्मीद करता हूं कि वे आत्मचिंतन करें और समाज की बेहतरी के लिए प्रयास करें. साथ ही, विदेश की धरती से India को बदनाम करने की बजाय समाज की बेहतरी के लिए अपना योगदान दें.

–

डीसीएच/

Share