
New Delhi, 6 जनवरी . दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने Tuesday को आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा Government पर लगे उन आरोपों का संज्ञान लिया, जिसमें कथित तौर पर दिल्ली के Governmentी स्कूल के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती करने का निर्देश दिया गया है.
विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे सदस्य अजय महावर से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, विधायक संजीव झा और अन्य नेताओं ने दिल्ली Government पर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली के Governmentी स्कूल के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती करने का निर्देश दिया गया है, जबकि दिल्ली Government ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि उसने ऐसा कोई आदेश जारी किया है.
स्पीकर ने कहा कि मामले का संज्ञान लेते हुए मैं इस पूरे मामले को विस्तृत जांच के लिए शिक्षा संबंधी विभाग की स्थायी समिति को भेज रहा हूं. उक्त समिति मामले की जांच करेगी और जल्द से जल्द सदन को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.
वहीं, इसे लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम ‘आप’ के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज से पुनः मांग करते हैं कि वह अपना शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाने का झूठा आरोप वापस लेकर अपना एक्स पोस्ट डिलीट करें और दिल्ली Government से माफी मांगें.
उन्होंने कहा कि अगर अगले 24 घंटे में अरविंद केजरीवाल अपनी 30 दिसंबर की एक्स पोस्ट डिलीट नहीं करेंगे तो हम दिल्ली Police आयुक्त से इस मामले में दिल्ली Government की शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग करेंगे.
वहीं, सत्ताधारी भाजपा के विधायकों ने Tuesday को दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने ‘आप’ प्रमुख और पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि Governmentी स्कूल के अध्यापकों को आवारा कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है.
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया.
सत्ताधारी पार्टी ने कुत्ते गिनने के आरोप को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, जबकि ‘आप’ ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को लेकर रेखा गुप्ता Government पर हमला जारी रखा.
इससे पहले, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने अरविंद केजरीवाल की उन बातों की कड़ी आलोचना की, जिन्हें उन्होंने गुमराह करने वाली बातें बताया.
उन्होंने पूर्व सीएम पर आरोप लगाया कि वह यह दावा करके ‘गलत जानकारी’ फैला रहे हैं कि Governmentी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों को गिनने का काम सौंपा जा रहा है.
–
एमएस/डीकेपी