भारत को मिली विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने जताई खुशी

New Delhi, 19 मार्च . केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि साल 2028 में होने वाली विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी India करेगा. उन्होंने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप का आयोजन Odisha के भुवनेश्वर में किया जाएगा.

खेल मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पूरी दुनिया India आ रही है. यह जानकर बहुत खुशी हुई कि Odisha का भुवनेश्वर शहर 2028 वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India न केवल वैश्विक मंच पर अपने पदकों की संख्या बढ़ा रहा है, बल्कि बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभर रहा है.”

विश्व एथलेटिक्स के अधिकारियों ने पोलैंड में हुई बैठक में India को 2028 इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार सौंपा. यह निर्णय 2025 की प्रतियोगिता से ठीक पहले लिया गया, जिसमें अगला आयोजन तोरण (पोलैंड) में 2026 में होने वाला है. भुवनेश्वर में एथलेटिक्स के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाला कलिंगा इंडोर एथलेटिक्स स्टेडियम इस आयोजन का मुख्य स्थल रहेगा.

आयोजन की पुष्टि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यह India को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिष्ठा में और मजबूती देगा. यह पहला अवसर है जब India किसी प्रमुख विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. आयोजन से न सिर्फ खेल प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा और देश में एथलेटिक्स को लोकप्रिय बनाने में भी मदद मिलेगी.

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने बताया कि इस साल जनवरी में विश्व एथलेटिक्स की दो सदस्यीय टीम भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में बनी अत्याधुनिक इंडोर सुविधाओं का जायजा लेने गई थी. उल्लेखनीय है कि India से पहले न्यूजीलैंड ने भी इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने में दिलचस्पी दिखाई थी. विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप का आयोजन हर दो साल में होता है. इस टूर्नामेंट में आमतौर पर 26 स्पर्धाएं होती हैं. 26 में से 13 स्पर्धाओं में पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जबकि 13 स्पर्धाओं में महिलाएं अपना दमखम दिखाती हैं.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment