
Patna, 16 जून . पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार Police भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16-17 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे.
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 16 जून को कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. पाटलिपुत्र से शाम 8 बजे किशनगंज के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. वहीं, Patna से रात 9 बजे नरकटियागंज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी और बेतिया मार्ग से होकर गुजरेगी.
इसके अलावा, पाटलिपुत्र से रात 10 बजे अररिया के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार रूट से संचालित होगी. पाटलिपुत्र से रात 11 बजे नवगछिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो बेगूसराय और खगड़िया होते हुए जाएगी. वहीं, Patna से रात 11:30 बजे भभुआ के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी-ऑन-सोन और सासाराम मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.
17 जून को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई विशेष परीक्षा ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. Patna से सुबह 7:15 बजे गयाजी के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. वहीं, बक्सर से दोपहर 1:30 बजे दानापुर के लिए और शाम 6 बजे Patna के लिए विशेष ट्रेनें रवाना होंगी. किऊल से दोपहर 12:30 बजे गयाजी के लिए एक विशेष ट्रेन शेखपुरा और नवादा मार्ग से संचालित होगी, जबकि गयाजी से शाम 5:30 बजे किऊल के लिए वापसी विशेष ट्रेन नवादा-शेखपुरा रूट से चलेगी.
इसके अलावा, बख्तियारपुर से सुबह 8 बजे राजगीर के लिए स्पेशल ट्रेन बिहारशरीफ और नालंदा मार्ग से रवाना होगी. राजगीर से दोपहर 1 बजे बख्तियारपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. वहीं, बख्तियारपुर से शाम 3:30 बजे राजगीर के लिए तथा राजगीर से शाम 6:15 बजे बख्तियारपुर के लिए एक-एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा.
रेलवे प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. इन ट्रेनों का परिचालन केवल परीक्षा से संबंधित यात्रियों की सुविधा को देखते हुए किया जा रहा है.
–
एससीएच/डीकेपी