
New Delhi, 3 जुलाई . New Delhi की उत्तर-पूर्वी जिला Police की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) को दो पहिया वाहन चोरी के मामले में सफलता मिली है. Police ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.
Police ने उनके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. Police के अनुसार, इस कार्रवाई से मोटर वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है.
Police के अनुसार, 2 जुलाई को एएटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध चोरी की स्कूटी से इलाके में आने वाले हैं. सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मौजपुर स्थित शास्त्री मार्ग गली के पास जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
जांच के दौरान जिस स्कूटी पर दोनों आरोपी सवार थे, वह थाना सीमापुरी क्षेत्र से चोरी की गई पाई गई. Police ने उनसे पूछताछ की और इस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर Police ने दो और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए, जिन्हें थाना भजनपुरा और थाना दयालपुर क्षेत्र से चुराया गया था.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान उर्फ कोमा (18) निवासी पुराना मुस्तफाबाद और जीशान उर्फ जिशु (18) निवासी नूर-ए-इलाही, दिल्ली के रूप में हुई है.
Police ने बताया कि बरामदगी के बाद कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन जब्त किए गए. इस संबंध में थाना जाफराबाद में कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं. मामले की जांच जारी है.
–
एएमटी/एबीएम