लापता महिलाओं की तलाश के लिए गठित की जाएगी विशेष सेल: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Mumbai , 4 मार्च . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Wednesday को विधान परिषद में बताया कि Maharashtra Government ने राज्य में लापता महिलाओं को खोजने के लिए एक विशेष सेल बनाई है. इस सेल की प्रमुख एडीजी स्तर की महिला अधिकारी होंगी.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह सेल खोज अभियान की योजना बनाने और उसे लागू करने का काम करेगी. पिछले एक साल में इस विशेष सेल के काम की वजह से लापता महिलाओं को ढूंढने की संख्या में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

प्रश्नकाल के दौरान निरंजन दावखरे ने सवाल पूछा और भाई जगताप ने पूरक सवाल किया.

Chief Minister ने बताया कि इस विशेष सेल के तहत महिला अधिकारियों के नेतृत्व में नियमित बैठकें की जा रही हैं और पूरे राज्य में लापता महिलाओं को खोजने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं.

पहले साल में लगभग 55 से 60 प्रतिशत महिलाएं मिल जाती हैं, जबकि ढाई से तीन साल में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत तक पहुंच जाता है.

उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य इसे 95-96 प्रतिशत तक पहुंचाने का है और तब तक काम जारी रहेगा. हर साल नई कार्ययोजनाएं बनाकर खोज अभियान को और मजबूत किया जा रहा है.

गृह राज्य मंत्री पंकज भोयार ने बताया कि जुलाई 2015 से दिसंबर 2024 तक राज्य में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के 13 अभियान चलाए गए, जिनमें 41,193 लड़के और लड़कियां खोजे गए.

जनवरी 20 से फरवरी 20 के बीच 14वां ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चल रहा है. 16 फरवरी तक कुल 1,401 बच्चे (454 लड़के और 947 लड़कियां) खोजे जा चुके हैं.

मंत्री ने कहा कि लापता महिलाओं और बच्चों को खोजने के लिए ‘ऑपरेशन शोध’ नाम का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए राज्य में ‘निर्भया स्क्वॉड’ बनाया गया है. महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए Police गश्त बढ़ाई गई है और ‘Police अंकल’ व ‘Police दीदी’ जैसी पहल शुरू की गई हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी Police थानों में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment