
रांची, 4 मार्च . भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चर्चा में हैं. मामला ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है. रांची में ओवरस्पीडिंग के आरोप में ट्रैफिक Police ने धोनी पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.
जानकारी के मुताबिक घटना रांची के कांके क्षेत्र की है. ट्रैफिक निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में धोनी की कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती हुई रिकॉर्ड हुई. इस वजह से मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ ई-चालान जारी किया गया. वाहन काले रंग की मर्सिडीज बताई जा रही है.
ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नियम सभी नागरिकों के लिए समान हैं, चाहे वह आम व्यक्ति हो या कोई चर्चित हस्ती. फिलहाल धोनी या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
धोनी को अक्सर उनके गृह नगर रांची में लग्जरी गाड़ियां चलाते हुए देखा जाता है. उनके कलेक्शन में जीप ग्रैंड चेरोकी, ट्रैकहॉक, मर्सिडीज बेंज जी 63 एएमजी और निशान जोंगा जैसी एसयूवी के साथ-साथ कई सुपरबाइक्स भी शामिल हैं.
धोनी एक अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में हैं. Jharkhand राज्य हाउसिंग बोर्ड ने भी धोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह नोटिस रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआईजी-10/ए नामक आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर भेजा गया है. अधिकारियों के अनुसार उक्त प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित किया गया था, जबकि हाल में मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि वहां से एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है.
बोर्ड ने धोनी से 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है. दोनों मामलों ने फिलहाल खेल जगत और उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज कर दी है.
एमएस धोनी आईपीएल 2026 को लेकर भी चर्चा में हैें. दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैंस उन्हें एक बार फिर से मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं. हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी सीजन के सभी मैचों में नहीं खेलेंगे.
–
पीएके