मध्य प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों को कराएगी तीर्थाटन : मोहन यादव

Bhopal , 26 जून Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने आपातकाल के दौरान जेल में रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को तीर्थाटन करने का ऐलान किया है . Chief Minister मोहन यादव ने Bhopal के रवींद्र भवन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में कई सुविधाएं देने का ऐलान करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के तीर्थाटन के लिए एक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने की घोषणा की. लोकतंत्र सेनानी प्रदेशभर के रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस में दो दिन नि:शुल्क ठहर सकेंगे.

दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर उनके गांव, कस्बों में शिलालेख स्थापित करने के साथ ही स्थानीय पार्क, मार्ग और खेल मैदानों के नाम लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे. लोकतंत्र सेनानियों के नि:शुल्क इलाज और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी. जो लोकतंत्र सेनानी ताम्रपत्र प्राप्त करने से वंचित हैं, बहुत जल्द उन्हें भी ताम्रपत्र दिए जाएंगे. लोकतंत्र सेनानियों को पूरा सम्मान मिले, यह सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के कल्याण के लिए उनके सुझावों को भी लागू किया जाएगा.

कार्यक्रम में Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की लड़ाई को रोकने का प्रयास किया. हमारे देश के आजाद होने के बाद कई राष्ट्र आजाद हुए. जापान तो द्वितीय विश्वयुद्ध में करीब-करीब खत्म हो गया था लेकिन वो देश आज कहां हैं और हमारा देश कहां है. इंदिरा गांधी की आज चौथी पीढ़ी मैदान में हैं लेकिन विचारधारा और नीति में कांग्रेस न तब सुधरी थी, न अब सुधरी है. उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान चुनौती भरा माहौल था. घर के मुखिया को उठाकर सीधे जेल में बंद कर देते थे. उसके बाद न वकील, न अपील, न दलील. किसी को कुछ पता नहीं होता था कि क्या होगा. बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे, कौन घर देखेगा, कौन फीस भरेगा. मीसाबंदियों से कहा जाता था कि कांग्रेस में शामिल हो जाओ, इंदिरा की जय-जयकार करो तो छोड़ देंगे.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की लड़ाई स्वतंत्रता की पहली लड़ाई के समान है. इस लड़ाई की वजह से आज लोकतंत्र सुरक्षित है. जिसके कारण गरीब परिवार से निकला हुआ व्यक्ति आज देश का Prime Minister है. इस सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वहीं बुजुर्ग लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन किया गया.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment