दिल्ली की झुग्गी बस्तियों के विकास पर 441 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार: रेखा गुप्ता

New Delhi, 26 जून . दिल्ली Government झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लाखों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य कर रही है. Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (डीयूएसआईबी) के माध्यम से बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़े निर्माण, मरम्मत और जनकल्याण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.

Chief Minister ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य जे.जे. क्लस्टर्स के निवासियों को बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ जीवन प्रदान करना है. ये सभी कार्य डीयूएसआईबी के बजट से किए जा रहे हैं, जबकि अन्य विकास कार्य दिल्ली Government के सामान्य बजट और विभिन्न विभागों के माध्यम से भी संचालित हो रहे हैं.

Governmentी जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान कुल 1,510 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है. इनमें से 2025-26 में 1,253 कार्यों पर 379.80 करोड़ रुपए और 2026-27 में अब तक 257 कार्यों पर 61.30 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. इस प्रकार कुल 441.10 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं.

इन कार्यों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण और मरम्मत, सामुदायिक भवनों का उन्नयन, पेयजल और सीवर व्यवस्था में सुधार, गलियों और आंतरिक सड़कों का विकास, नालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और बिजली ढांचे का सुदृढ़ीकरण, बाउंड्री वॉल और प्रवेश द्वारों का निर्माण, वर्षा जल निकासी व्यवस्था, तथा सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण शामिल है.

Chief Minister ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं, बल्कि जे.जे. क्लस्टर्स में रहने वाले लोगों के जीवन को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाना है.

उन्होंने बताया कि नरेला, तिमारपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, बवाना, रोहिणी, सीमापुरी, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, करावल नगर, संगम विहार, द्वारका और नजफगढ़ सहित कई क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है.

Government ने यह भी कहा कि राजधानी में कई स्थानों पर अटल कैंटीन भी स्थापित की जा रही हैं, जहां जरूरतमंद लोगों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने दोहराया कि दिल्ली Government का लक्ष्य जे.जे. क्लस्टर्स के निवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है और हर नागरिक को समान रूप से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन विकास कार्यों को और तेज किया जाएगा ताकि शहर के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment