राज्यसभा के लिए नाम घोषित होने पर रामदास आठवले ने जताई खुशी, केंद्र के एजेंडे पर काम जारी रखने की बात कही

Mumbai , 4 मार्च . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के लिए Union Minister रामदास आठवले के नाम की घोषणा की. इस बीच आठवले ने Wednesday को से बातचीत करते हुए इस फैसले पर खुशी जताई. उन्होंने देशभर में अपने मंत्रालय के लिए और भी कार्य करने की इच्छा जताई.

Union Minister रामदास आठवले ने कहा, “मैंने सीएम देवेंद्र फडणवीस को ब्रीफ किया था कि मुझे दिल्ली में रहना और राज्यसभा मिलना कितना आवश्यक है. इन सभी का परिणाम यह हुआ कि सीएम देवेंद्र फडणवीस के और भी ज्यादा प्रयत्न से मुझे राज्यसभा मिली है. मैं पूरे देश में काम करता रहूंगा. राज्यसभा में मैं अनेकों सवाल के साथ अपनी भूमिका रखता रहूंगा. जो भी मेरा मंत्रालय है, उसके और भी काम करता रहूंगा.”

उन्होंने कहा, “जो पहले चर्चा हुई थी, उसके बाद मुझे पूरा विश्वास था कि राज्यसभा के लिए मेरा नाम भेजा जाएगा. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुझे आश्वासन दिया था कि वे राज्यसभा के लिए मेरे नाम का प्रयत्न करेंगे. बीच में कुछ ऐसी चर्चा थी कि मुझे राज्यसभा नहीं मिल सकती है. वहीं, यह विषय भी आया था कि भाजपा की तरफ से राज्यसभा की सीट जिसे भी देते हैं, उसे सिर्फ दो बार मौका दिया जाता है. यही कारण है कि मेरे नाम के बारे में ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि मेरा दो बार राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए मेरा इस बार पत्ता कट हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.”

आठवले ने बताया, “मैंने कहा कि पीएम मोदी तीसरी बार Prime Minister बने हैं और वो चौथी बार Prime Minister बनेंगे तो भी मैं राज्यसभा में जाऊंगा. मैंने लोगों के सामने बहुत बार कहा है. पीएम मोदी का सबका साथ, सबका विकास का एजेंडा है. उनकी भूमिका सभी वर्गों के लिए काम करने की है. मुझे देशभर में एक बार फिर से काम करने का मौका मिला है, जिसे मैं बहुत अच्छे से करता रहूंगा.”

बता दें कि भाजपा ने Maharashtra में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, Union Minister रामदास अठावले, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव कुडकुते के नाम शामिल हैं.

–आईएएनस

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment