बीएमसी चुनाव में स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्यों को मिला टिकट, हर्षिता ने सीएम का जताया आभार

Mumbai , 30 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहन्Mumbai नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने बीएमसी चुनाव में Maharashtra विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा है.

राहुल नार्वेकर के परिवार के सदस्य मकरंद नार्वेकर (वार्ड 226) और हर्षिता नार्वेकर (वार्ड 227) को भाजपा से टिकट मिला है.

हर्षिता नार्वेकर ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने हमें इस योग्य समझा और टिकट दिया, इसके लिए Chief Minister और Mumbai भाजपा अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद. हम यहां काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं. यहां फुटपाथ की समस्या है, उस पर काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हेरिटेज इमारतें अधिक हैं. उनका भी संरक्षण करना है. कई यूनेस्को हेरिटेज साइट्स हैं. इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या भी अधिक है. उनके लिए भी हमें कई काम करने हैं. उनका कहना है कि इस क्षेत्र में करीब 48 लाख लोग पहुंचते हैं. यहां रहने वालों की संख्या कम है, लेकिन बाहर से आने वालों की संख्या अधिक है.

उनका कहना है कि ट्रैफिक और पार्किंग की भी समस्या है. शुद्ध हवा के लिए भी काम करेंगे. हम इस क्षेत्र में विकास के लिए जो भी करना होगा, वह करेंगे. हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है.

2026 के चुनाव Mumbai में एक बदला हुआ Political नक्शा पेश करेंगे. लगभग 20 सालों में पहली बार, भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ नगर निगम चुनाव लड़ने की उम्मीद है. ठाकरे बंधुओं ने पिछले हफ्ते ही गठबंधन की घोषणा की थी.

भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना साथ हैं. दूसरी ओर, अजित पवार की एनसीपी ने Mumbai में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बीएमसी और Maharashtra की अन्य 28 नगर निगमों के लिए वोटिंग 15 जनवरी 2026 को होगी. वोटों की गिनती के बाद नतीजे 16 जनवरी 2026 को घोषित किए जाएंगे.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment