
संभल, 30 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की नाप-जोख Tuesday को हुई है, जिसमें लोगों के जमीन पर कब्जा करने की बात सामने आई है. वहीं लोगों का कहना है कि हमारे पास कागज हैं, हम लोगों ने गलत काम नहीं किया है.
सर्वे पर दुकानदार ने से बात करते हुए कहा कि हम सही हैं, हमारे पास नक्शे हैं, कोई परेशानी नहीं है. जरूरत पड़ने पर हम इसको दिखा भी सकते हैं. सर्वे करना एक अच्छा कदम है. यह Governmentी आदेश है. यह बहुत संतोष की बात है. यह Governmentी काम है और हम प्रशासन को पूरा सपोर्ट करते हैं.
दूसरे दुकानदार ने कहा कि हम लोगों को कुछ पता ही नहीं था. प्रशासन की तरफ से आकर सर्वे कराया गया है. इस बारे में हम लोग कुछ नहीं बोल सकते हैं. बस यहीं बोलना है कि हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं, कोई परेशानी हम लोगों को नहीं होने वाली है.
दुकानदार सरफराज खान ने कहा कि हमने यहां जून 2000 से किराए पर दुकान ली है, जिसके नाम पर दुकान जाएगी, हम उसको दुकान देंगे. अगर प्रशासन के पास कोई शिकायत आई थी तो उसके ही आधार पर सर्वे कराया जा रहा होगा. यहां बाजार में सभी लोग सपोर्ट कर रहे हैं. किसी को कोई परेशानी नहीं है.
एक अन्य दुकानदार ने कहा कि हम लोगों ने कई साल पहले इस जमीन को खरीदा था, हमारे पास सब कागज मौजूद हैं. जिन लोगों ने हमको बेचा था, उन्होंने कुछ नहीं बताया था. यहां पर हमारे कई घर हैं.
दूसरी ओर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, शहर की हर बड़ी सड़क और चौराहे पर आरपीएफ और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है. यह इलाका प्रभावी रूप से छावनी में बदल गया है. 500 से ज्यादा Policeकर्मी तैनात हैं, जिनमें आठ Police स्टेशनों के बल शामिल हैं. इसके अलावा, पीएसी की तीन कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक कंपनी पूरे इलाके पर कड़ी नजर रख रही है.
प्रशासन ने पूरे इलाके को कड़ी निगरानी में रखा है, और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि नाप-जोख की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी.
–
एसएके/एबीएम