
New Delhi, 30 दिसंबर . ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलने वाले Pakistanी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के शेष सीजन से बाहर हो गए हैं. अफरीदी को इस लीग के दौरान घुटने में चोट लगी थी.
Pakistanी वनडे कप्तान को ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में 27 दिसंबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में फील्डिंग करते समय घुटने की कार्टिलेज में चोट लगी थी. इसके बाद ब्रिस्बेन हीट ने Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल स्टाफ से भी संपर्क किया, जिसके बाद इलाज के लिए उनके घर लौटने पर सहमति बनी. पीसीबी अपने इस अहम खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट रखना चाहता है.
शाहीन ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि वह Wednesday को फ्लाइट लेंगे. वह इस हफ्ते के अंत में लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैब शुरू करेंगे.
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट पर 25 वर्षीय तेज गेंदबाज के हवाले से कहा गया, “मेरी चोट गंभीर नहीं है, लेकिन मुझे लाहौर लौटने के लिए कहा गया है, जहां मेरा रिहैब शुरू होगा. मुझे यकीन है कि एक हफ्ते के रिहैब के बाद, मैं अगले 10 दिनों में गेंदबाजी शुरू कर दूंगा.”
ब्रिस्बेन हीट की तरफ से शेयर किए गए एक आधिकारिक बयान में शाहीन ने कहा, “मैंने ब्रिस्बेन के लिए खेलने का लुत्फ उठाया है. दुख है कि मैं टीम के साथ सीजन खत्म नहीं कर पाऊंगा. मैं फैंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया. मैं टीम के सपोर्ट और उनकी शानदार आतिथ्य के लिए भी शुक्रगुजार हूं. बीबीएल वैसा ही था जैसा मैंने सुना था. मैं रिकवरी के दौरान टीम के लिए चीयर करूंगा. मुझे उम्मीद है कि हम फिर से मिलेंगे.”
एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी शाहीन को नेशनल टीम की बॉलिंग यूनिट का एक अहम हिस्सा मानता है. बोर्ड का मानना है कि अफरीदी को उचित रिहैबिलिटेशन की जरूरत है, जिसके लिए लाहौर सही रहेगा. पीसीबी ने Pakistanी कैंप में चोट की दिक्कतों को मैनेज करने के लिए मशहूर स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. जावेद मुगल को भी नियुक्त किया है.
–
आरएसजी