
मैनपुरी, 23 अप्रैल . उत्तर प्रदेश में गाजीपुर दुष्कर्म मामले को लेकर Samajwadi Party की सांसद डिंपल यादव ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि एक पिछड़ी जाति की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ और गंभीर परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हो गई, जो समाज और व्यवस्था दोनों के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिलने गया तो प्रशासन का रवैया असंवेदनशील था.
सपा नेता डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि जब एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिलने गया, तब प्रशासन और अधिकारियों का रवैया अत्यंत असंवेदनशील था. उनके अनुसार इस तरह का व्यवहार देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party लगातार यह मुद्दा उठाती रही है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है.
महिला आरक्षण और जनगणना के मुद्दे पर भी डिंपल यादव ने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 संसद में पारित हुआ था और इस पर किसी तरह का भ्रम या गलत जानकारी फैलाना उचित नहीं है.
उन्होंने कहा कि Government को जनगणना का कार्य जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यदि जनगणना कराई जानी है, तो उसे जातिगत आधार पर भी कराया जाना चाहिए.
इसके साथ ही उन्होंने परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करने और महिलाओं को आरक्षण देने की मांग दोहराई. उनका मानना है कि नई सीटों के निर्माण के बाद ही प्रभावी रूप से आरक्षण लागू किया जा सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि Government वास्तव में महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर है, तो मौजूदा सीटों पर ही आरक्षण लागू किया जा सकता है.
डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण का मुद्दा भाजपा के लिए केवल एक मुखौटा है और Government परिसीमन से बचने के लिए जनगणना कराने में रुचि नहीं दिखा रही है.
–
एएसएच/पीएम