Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सपा-कांग्रेस का एजेंडा हिंदू धर्म का अपमान करना रहा, पीडीए का मतलब ‘परिवार विकास प्राधिकरण’: भूपेंद्र चौधरी

सपा-कांग्रेस का एजेंडा हिंदू धर्म का अपमान करना रहा, पीडीए का मतलब ‘परिवार विकास प्राधिकरण’: भूपेंद्र चौधरी

Lucknow, 9 जुलाई . अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा विवाद के बीच उत्तर प्रदेश Government के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि इन पार्टियों का एकमात्र एजेंडा हिंदू धर्म का अपमान करना रहा है. उन्‍होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस पीडीए की बात वह करते आ रहे हैं, उसका मतलब ‘परिवार विकास प्राधिकरण’ है.

मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने से कहा, “Samajwadi Party और कांग्रेस का हमेशा से यही एजेंडा रहा है कि हिंदू धर्म का अपमान किया जाए, उसे बदनाम किया जाए और हिंदू धर्म के प्रति जितना हो सके अविश्वास पैदा किया जाए. यही उनका एजेंडा रहा है. उन्होंने हमेशा सनातन परंपरा और हिंदू आस्था का अपमान करने का काम किया है. अगर आप Samajwadi Party के चरित्र को देखें, तो उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए अदालतों में लगातार कोशिशें कीं. उन्होंने कारसेवकों पर गोलियां भी चलवाईं. कांग्रेस पार्टी ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को मानने से ही इनकार कर दिया. उन्होंने Supreme Court में हलफनामा तक दायर किया कि भगवान राम काल्पनिक हैं.”

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग बाबरी मस्जिद और मदरसों के लिए इकट्ठा हुए चंदे का हिसाब नहीं मांगेंगे. Government ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक एसआईटी का गठन किया है लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उनका एजेंडा नकारात्मक है. वे हमारे धर्म, संतों और हिंदुओं के बारे में हमेशा ऐसी बातें करते हैं जिससे समाज में इस व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा हो. यही उनका एजेंडा रहा है. अगर आप Samajwadi Party और कांग्रेस के इतिहास को देखें, तो उन्होंने हमेशा सनातन धर्म, संतों और हमारे मठों व मंदिरों का अपमान करने का काम किया है.”

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, “वे पीडीए की बात करते हैं लेकिन पीडीए का मतलब है ‘परिवार विकास प्राधिकरण’. सब कुछ उनके परिवार के इर्द-गिर्द ही घूमता है. मान लीजिए कि चुनाव के बाद वे सत्ता में आते हैं, तो सत्ता में आने के बाद उनका एजेंडा क्या होगा? विपक्ष में रहते हुए उनका एजेंडा क्या है.”

उन्‍होंने कहा कि सपा के दोहरे चरित्र को जनता समझ चुकी है. इसीलिए उत्तर प्रदेश की जनता ने लगातार चुनावों में इनको हराने का काम किया है.

–

एएसएच/पीएम

Share