बीआरपी में बड़ा फेरबदल: नवजोत कौर सिद्धू सभी जिम्मेदारियों से मुक्त, ग्रेवाल बने पंजाब प्रभारी

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर . भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (बीआरपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. पार्टी की ओर से Thursday को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि उनका स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है.
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्यालय प्रभारी मनोज चौबे ने 15 अक्टूबर को जारी बयान में बताया कि नवजोत कौर सिद्धू बीआरपी में राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. पार्टी ने उनके योगदान, अनुभव और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के साथ उनका जुड़ाव हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा.
संगठनात्मक फेरबदल के तहत बीआरपी ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल (भुकड़ी कलां) को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी का कहना है कि इस नियुक्ति का उद्देश्य पंजाब में संगठन को और मजबूत करना तथा Political गतिविधियों को नई गति देना है.
बीआरपी ने अपने बयान में कहा कि पंजाब को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व की जरूरत है. पार्टी ने दावा किया कि वह जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर राज्य में एक विश्वसनीय Political विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
पार्टी ने यह भी दोहराया कि वह पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और राज्य के भविष्य तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी.
बीआरपी ने अपने संदेश में मजबूत नेतृत्व, एकजुट संगठन और सशक्त पंजाब के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए नए दायित्वों के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया.
–
एएसएच/डीकेपी


