
Mumbai , 15 अप्रैल . लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही. 92 साल की उम्र में Mumbai के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. Wednesday को मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने अपने social media पोस्ट के जरिए आशा भोसले के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता जताई.
सोना मोहपात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया. उन्होंने अपने नोट में खुद से सवाल करते हुए लिखा कि आशाजी के गुजर जाने का दुख इतना गहरा और निजी क्यों लग रहा है. उन्होंने लिखा, “मंच और मंच के बाहर बार-बार रोना सिर्फ दिखावा तो नहीं है, क्या वे ड्रामा क्वीन बन रही थीं, क्योंकि मैं तो आशा भोसले को निजी तौर पर जानती भी नहीं थी.”
उन्होंने आगे लिखा, “फिर सुबह मुझे एहसास हुआ कि यह शोक नहीं बल्कि कृतज्ञता है. एक गहरी और दिल को छू लेने वाली. यह उन ऊंचे मानकों के लिए है, जो आशाजी ने तय किए थे. समाज के बंधनों को तोड़ने के लिए, उत्कृष्टता की कभी न रुकने वाली चाह के लिए और जिंदगी के प्रति उनके बेबाक उत्साह के लिए.”
सोना ने आगे लिखा कि आशा भोसले ने हर सुर को अपना बनाया, हर साड़ी को अपनी स्टाइल दी और हर मुस्कान को खास बनाया. उन्होंने लिखा, “उन्होंने इच्छाओं, चंचलता और आकर्षण को आवाज दी. उस दौर में जब महिलाओं के लिए ये सारे काम वर्जित माने जाते थे, तब उन्होंने सिर्फ गाने नहीं गाए बल्कि यह भी दिखाया कि एक महिला क्या-क्या कर सकती है.”
उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, “यह इस महानता को अपनी आंखों से देखने का एहसास है. उससे कुछ सीखने और यह जानने का एहसास कि मेरी अपनी आवाज का एक हिस्सा इसलिए मौजूद है क्योंकि सबसे पहले हिम्मत उन्होंने दिखाई थी. ऐसी कृतज्ञता हमेशा साथ रहती है.”
सोना ने नोट पोस्ट कर लिखा, “और आशा जी की तस्वीर सच में बहुत खास है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
–
एनएस/पीएम