शहरों में लघु उद्योगों को मिलेगा नया बूस्ट, मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Lucknow, 21 मार्च . उत्तर प्रदेश में नगरीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार सृजन को गति देने के लिए Government अब शहरों में लघु उद्योगों के विस्तार पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर रणनीति तय की.

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में Lucknow स्थित संगम सभागार में नगरीय निकायों में लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर विकास विभाग और लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि पीएम Narendra Modi के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों को सशक्त बनाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों के विकास से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए लघु उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाए. उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाएं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था और सरल लाइसेंसिंग व कर प्रक्रिया उद्योगों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी.

उन्होंने कहा कि लघु उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके सुदृढ़ीकरण से ही आत्मनिर्भर India का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. Government इस दिशा में निरंतर ठोस कदम उठा रही है, जिससे नगरीय क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिले और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे.

विकेटी/एएसएच

Leave a Comment