
नोएडा, 21 मार्च . गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट ने सराहनीय पहल करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है. Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशऔर Police उपायुक्त नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में नोएडा Police ने सर्विलांस और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए 220 स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए.
इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है. इस अभियान में अपर Police उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह और सहायक Police आयुक्त नोएडा जोन के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल नोएडा, थाना सेक्टर-49 और अन्य थाना क्षेत्रों की Police टीमों ने मिलकर काम किया.
Police ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया और सफलतापूर्वक बरामद किया. अधिकारियों के मुताबिक, ये मोबाइल फोन अधिकतर मामले भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में खरीदारी के दौरान असावधानी के कारण सामने आए.
इसके अलावा कई लोग यात्रा के दौरान ऑटो, बस, टैक्सी या मेट्रो में अपने फोन भूल गए. कुछ मामलों में वाहन चलाते समय ढीले कपड़ों में मोबाइल रखने के कारण झटकों से फोन गिर गए. Police जांच में यह भी सामने आया कि कई मोबाइल सार्वजनिक पार्कों में व्यायाम या खेलते समय कहीं रखकर भूल जाने से गुम हुए.
अधिकारियों के मुताबिक, शादी समारोह, बारात और बड़े आयोजनों के दौरान भीड़-भाड़ में मोबाइल गिरने या छूटने की घटनाएं भी सामने आईं. कुछ मामलों में नशे की हालत में लापरवाही के चलते मोबाइल खो गए. धार्मिक स्थलों पर भी असावधानी के कारण फोन गुम होने के मामले दर्ज किए गए.
वहीं बच्चों द्वारा खेलते समय मोबाइल कहीं रखकर भूल जाने के कारण भी कई फोन खो गए. Police ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें और मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने में सूचना दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
–
पीकेटी/एएसएच