
ब्रातिस्लावा, 15 जून . स्लोवाकिया ने Prime Minister Narendra Modi को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज कर India का मान बढ़ाया. स्लोवाकिया यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ प्रदान किया गया.
स्लोवाकिया यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी का देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना India के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है. यह किसी विदेशी देश की ओर से Prime Minister मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. इस सम्मान के बाद Prime Minister ने स्लोवाकिया के लोगों और Government का आभार जताया. पीएम मोदी ने यह सम्मान दोनों देशों के बीच की गहरी दोस्ती को समर्पित किया.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”आज शाम ब्रातिस्लावा में द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया के लोगों और Government का मैं शुक्रगुजार हूं, जो India के 140 करोड़ लोगों का है. मैं यह अवॉर्ड India और स्लोवाकिया के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती को समर्पित करता हूं.”
साथ ही, Prime Minister मोदी ने स्लोवाकिया के President पीटर पेलेग्रिनी के साथ हुई सार्थक बातचीत का जिक्र किया.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”Monday को President पेलेग्रिनी के साथ हुई बातचीत में विनिर्माण, परिवहन, नवाचार और निवेश संबंधों, ऊर्जा, जैव ईंधन आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा हुई. डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. हमने जन-जन संबंधों को मजबूत करने पर भी बात की.”
Prime Minister ने स्लोवाकिया के उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की और कंपनियों को India में निवेश के लिए न्योता भी दिया.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Monday दोपहर ब्रातिस्लावा में Prime Minister रॉबर्ट फित्सो ने स्लोवाकिया के शीर्ष बिजनेस लीडर्स के साथ एक बैठक की मेजबानी की. हमने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, निवेश प्रवाह बढ़ाने और नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर सार्थक चर्चा की. मैंने India की सुधार यात्रा और देश द्वारा प्रदत्त बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला और स्लोवाकिया की कंपनियों को India के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए आमंत्रित किया.”
–
एवाई/एबीएम