
मुर्शिदाबाद, 16 जून . कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राम मंदिर दानपात्र के घपलेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.
उन्होंने Tuesday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए सिर्फ India ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के श्रद्धालुओं ने अपने कदम आगे बढ़ाए थे. सभी ने खुल दिल से राम मंदिर के निर्माण में अपनी कमाई का हिस्सा योगदान के रूप में दिया था, क्योंकि सभी के जेहन में इस बात को लेकर खुशी थी कि इतने लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या नगरी में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है. इसी को देखते हुए लोगों ने खुले दिल से योगदान दिया था. अब जब राम मंदिर के दानपात्र में घपलेबाजी का मामला सामने आया है, तो मैं फिर से इस बात को दोहराते हुए कह रहा हूं कि इस घपलेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए.
अगर हमारे देश में राम मंदिर के दानपात्र में घपलेबाजी हो रही है, तो आप इस बात का अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं कि सिस्टम कितना लचर हो चुका है. इसके बावजूद कुछ लोग इन सब बातों को भूलकर सिर्फ हमें तथ्यों और मूल्यों का पाठ पढ़ा रहे हैं. अब ऐसे में मेरा सवाल है कि क्या हम इन तथ्यों और मूल्यों को स्वीकार कर सकते हैं. एक तरफ जहां आप आस्था के नाम पर इतना बड़ा घोटाला करते हैं और दूसरी तरफ मूल्यों और तथ्यों की बातें करते हैं, तो इससे आपका दोहरा मापदंड सामने आता है, जिसे जाहिर सी बात है कि किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.
उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि राम मंदिर के दानपात्र के घपलेबाजी में शामिल लोगों को खोजकर निकाला जाए, चाहे वो जहां कहीं भी हों. यह केंद्र Government का कर्तव्य बनता है. केंद्र Government को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर उसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए. अब हमें इस मामले में देखने को मिलेगा कि Government की कथनी और करनी में अंतर तो नहीं है?
इसके अलावा उन्होंने India और फ्रांस के रिश्तों को लेकर भी अपनी बात रखी. उनके मुताबिक फ्रांस के साथ हमारा रिश्ता वर्षों पुराना है. फ्रांस के पूर्व President जैक शिराक ने भी India का दौरा किया था और हमने उनकी मेजबानी की थी. उन्होंने कहा कि समय के साथ फ्रांस के साथ हमारे रिश्ते प्रगाढ़ होते गए. अब Prime Minister को आमंत्रित किया गया है, तो इसमें कोई श्रेय लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये तो एक परंपरा है. परंपरा के तौर पर जी -7, फिर जी -8 सम्मेलन का आयोजन किया जाता है. इसमें कोई नई बात नहीं है.
–
एसएचके/वीसी