झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून . Jharkhand के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से Tuesday को एक 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया. शव पर चोट और जख्म के कई निशान के आधार पर Police ने इसे हत्या का मामला माना है. मृतक की पहचान कासीर जामटोली निवासी हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, Monday को नवीन घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान उसके माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे. शाम को घर लौटने पर नवीन नहीं मिला. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. Tuesday को गांव के समीप जंगल में बच्चे का शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में बच्चे के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान मिले हैं. उसके सिर, गर्दन, कमर और हाथ पर गहरे जख्म पाए गए हैं. Police का मानना है कि हत्या के बाद शव को पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने की नीयत से जंगल में फेंका गया है. परिजनों ने इस बाबत रायडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. Police ने कांड संख्या 24/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है.

Police अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. बच्चे की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. Police ने दावा किया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद कासीर जामटोली और आसपास के गांवों में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment