
Patna, 14 मई . बिहार के Patna सहित छह जिलों में Thursday की शाम सात बजे सायरन बजते ही अंधेरा छा जाएगा. सड़कों पर चल रहे सभी वाहन उसी जगह पर ठहर जाएंगे. दरअसल, गृह मंत्रालय, India Government के निर्देशानुसार 14 मई को Patna समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में हवाई हमले तथा ब्लैकआउट संबंधी मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है.
राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय इस मॉकड्रिल की नोडल एजेंसी है. मॉकड्रिल के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. Wednesday को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा निदेशालय डॉ. परेश सक्सेना की अध्यक्षता में संबंधित जिलों के आपदा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया था.
आमजन से अपील करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि शाम 7 बजे से 7.15 के बीच होने वाले ब्लैकआउट के दौरान घबराएं नहीं, ब्लैकआउट के दौरान अपार्टमेंट्स में जनरेटर न चलाकर, मोबाइल स्क्रीन, टॉर्च, या अन्य किसी प्रकाश स्रोत का इस्तेमाल न कर पूर्ण ब्लैकआउट में सहयोग करें.
इधर, Patna जिला प्रशासन ने ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजने पर घर, दुकान व वाहन की लाइट बंद करने की अपील की है. आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.
प्रशासन का कहना है कि हवाई हमले से बचाव के लिए यह एक सिविल डिफेंस अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं है. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की लोगों से अपील की गई है.
मॉकड्रिल के दौरान कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा. मॉक अभ्यास के लिए Patna जिले में सिमुलेशन स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें Patna समाहरणालय, बिस्कोमान भवन, बांकीपुर बस स्टैंड एवं आईजीआईएमएस शामिल हैं. मॉकड्रिल के दौरान सिमुलेशन साइट पर विशिष्ट आपदा परिदृश्य का निर्धारण एवं कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियों का संचालन किया जाएगा.
–
एमएनपी/एसके