एमजीएल ने एमएमआर रीजन में सीएनजी की कीमतों को 2 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाया

New Delhi, 14 मई . महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 84 रुपए प्रति किलो कर दिया है. यह Governmentी कंपनी मुख्यतः Mumbai मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) क्षेत्र में सीएनजी की आपूर्ति करती है.

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की अधिक कीमतें, कमजोर रुपया और हॉमुर्ज स्ट्रेट बंद होने से आपूर्ति श्रृंखला संबंधी बाधाओं को माना जा रहा है.

एमजीएल Mumbai , ठाणे, नवी Mumbai और एमएमआर के आसपास के इलाकों में ऑपरेट करती है और इसका उसर इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं पर होगा.

फिलहाल दिल्ली एनसीआर, जहां परिचालन इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के हाथ में है, कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं है. एमजीएल की ओर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं की नजर भी कीमतों पर बनी हुई है.

एमजीएल ने कहा कि गैस खरीद की बढ़ती लागत, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रुपए के अवमूल्यन और पश्चिम एशिया में भू-Political तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के चलते कीमतों में वृद्धि हुई है.

एमजीएल के एक अधिकारी ने बताया, “14 मई आधी रात से सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में नई संशोधित दर 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगी.”

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही बंद हो गई है. दुनिया में होने वाले कच्चे तेल और गैस निर्यात का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी स्ट्रेट गुजरता है. इससे पूरी दुनिया में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की है.

इस महीने की शुरुआत में, Government ने कहा था कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है और घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है.

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एमजीएल का शेयर दोपहर 12 बजे 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,065 रुपए पर था.

एबीएस/

Leave a Comment