16 साल बाद रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस से अलग की अपनी राहें

New Delhi, 15 मई . India के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने Mumbai इंडियंस (एमआई) फ्रेंचाइजी से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है. वह एमआई से साल 2010 से जुड़े हुए थे.

रॉबिन ने Friday को एक social media पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि वह न केवल आईपीएल टीम, बल्कि आईएलटी20 फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी अपना नाता तोड़ रहे हैं. हालांकि, रॉबिन साल 2022 से Mumbai इंडियंस के आईपीएल सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस साल उनके विदेशी सेटअप के साथ भी उनकी भूमिका खत्म हो गई.

रॉबिन ने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर Mumbai इंडियंस से नाता तोड़ लिया है. हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल से एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ भी नहीं रहूंगा. 2010 से मेरे इस शानदार सफर में सपोर्ट के लिए पूरे एमआई परिवार और फैंस का शुक्रिया. आने वाले सालों के लिए फ्रेंचाइजी को गुड लक.”

रॉबिन 2010 से एमआई के साथ हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के पांच आईपीएल खिताब और दो सीएलटी20 कैंपेन में अहम रोल निभाया था. उन्होंने 2023 में आईएलटी20 के पहले सीजन में एमआई एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के तौर पर भी काम किया था. 2024 में उन्हें एमआई एमिरेट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था.

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन सिंह ने India के लिए खेले 136 वनडे मुकाबलों में 5.75 की औसत से 2336 रन बनाए और 43.26 की औसत से 69 विकेट चटकाए. रिटायरमेंट के बाद रॉबिन ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा और उन्हें यहां भी काफी सफलता मिली. वह दुनिया भर में कई टी20 लीग सेटअप के अहम सदस्य रहे हैं. वह आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) के कोच रहे थे, लेकिन उस सीजन टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी.

एसएम/एएस

Leave a Comment