रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई बात

New Delhi, 14 मई . रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने Thursday को Prime Minister Narendra Modi से New Delhi में भेंट की. इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति और वर्तमान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया. लावरोव विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए India आए हैं.

लावरोव ने Prime Minister मोदी को दिसंबर 2025 में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद हुए द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी दी. इसमें रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीकी और व्यापारिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच संवाद और रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूती से विकसित हुई है.

दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया. Prime Minister मोदी ने कहा कि India सभी मुद्दों में शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है और वैश्विक शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार है.

Prime Minister मोदी ने इस अवसर पर शांति बहाली के लिए India की स्पष्ट नीति दोहराई. उन्होंने कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान ‘डायलॉग एंड डिप्लोमेसी’ (संवाद और कूटनीति) के माध्यम से ही संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि India यूक्रेन-रूस के बीच संतुलित और निष्पक्ष भूमिका निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा.

Prime Minister मोदी ने रूस के President व्लादिमीर पुतिन तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि India और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्तों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों को निरंतर संवाद और सहयोग की आवश्यकता है.

यह बैठक India और रूस के बीच संबंधों को नई दिशा देने और मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. दोनों पक्षों ने यह भी सहमति जताई कि भविष्य में वैश्विक चुनौतियों का सामना मिलकर करना होगा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए.

इस भेंट के माध्यम से India और रूस के बीच सामरिक और आर्थिक साझेदारी को और व्यापक बनाने का संदेश विश्व स्तर पर भेजा गया है.

केआर/

Leave a Comment