
मोतिहारी, 2 मार्च . बिहार के पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी के एक बड़े होटल में Sunday रात चल रही शराब पार्टी की सूचना पर पहुंची Police ने सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. Police को सूत्रों से सूचना मिली थी कि होटल के अंदर कुछ रसूखदार शराब पार्टी कर रहे हैं.
बिहार के मोतिहारी के एक होटल में Sunday रात चल रही शराब पार्टी कर रहे सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. Police को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि होटल में कुछ रसूखदार शराब पार्टी कर रहे हैं.
सूचना पर Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के भीतर छापा मारा. Police टीम जैसे ही कमरे में दाखिल हुई, वहां शराब की बोतलें, चखना और पार्टी का सामान सजा हुआ मिला. Police ने मौके पर ही सदर अस्पताल के प्रधान लिपिक अर्पण कुमार दास, होटल संचालक और अन्य छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में कुल 80 हजार रुपये भी बरामद किए गए.
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि वहां से बड़ी रकम मिलने से इस बात की आशंका है कि शराब पार्टी में कोई बड़ी डील होने वाली थी. Police इस मामले की जांच कर रही है. होटल मालिक और क्लर्क से बरामद रकम के स्रोत, कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं. मोतिहारी Police की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य होटल संचालकों और शराब के शौकीनों के बीच हड़कंप मच गया है.
प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और Governmentी पद पर बैठे लोग यदि इसे तोड़ेंगे, तो उन पर और भी कड़ी कार्रवाई होगी. फिलहाल Police गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप उन तक कैसे पहुंची थी. बता दें कि होली को लेकर मोतिहारी Police नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पिछले महीने चलाए गए अभियान में 89 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 66 मामले दर्ज किए गए हैं.
–
पीयूष/एएस