
Mumbai , 7 मार्च . ‘टटिहरी’ सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं. गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के इस्तेमाल के बाद Haryana महिला आयोग पहले ही समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब सिंगर के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है.
इस गाने के चलते Haryana में पहले दो जगह, पंचकूला और जींद में First Information Report हो चुकी हैं. इतना ही नहीं, सिंगर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Haryana Police द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गायक बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आरोपी गायक को Police के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है. जानकारी में साफ किया गया कि पंचकूला Police ने यूट्यूब से विवादित सॉन्ग ‘टटिहरी’ को हटवा दिया है.
social media और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ Haryana Police ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों तथा व्यक्तिगत social media हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.
पंचकूला Police ने उनके हाल ही में जारी गाने को लेकर First Information Report दर्ज करते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके. Police ने पहले भी गाने के मेकर्स ने खुद वीडियो हटवाने के लिए कहा था. बादशाह के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 296 भारतीय न्याय संहिता और इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Police के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है. साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है. इसके अतिरिक्त गीत में महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है.
बता दें कि पंचकूला Police ने बादशाह की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए Police की कई टीमें गठित की हैं, जो विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.
–
पीएस/एएस