एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करना केंद्र की जिम्मेदारी: सिद्धारमैया

बागलकोट (कर्नाटक), 14 मार्च . कर्नाटक के Chief Minister सिद्धारमैया ने एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के मुद्दे पर Saturday को कहा कि इसकी सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करना केंद्र Government की जिम्मेदारी है.

बागलकोट के नवनगर हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में Chief Minister ने कहा कि केंद्र से सिलेंडर मिलने के बाद राज्य Government उनका वितरण सुनिश्चित करेगी. उन्होंने बताया कि राज्य के खाद्य मंत्री इस मुद्दे पर दो बैठकें कर चुके हैं और उन्होंने Union Minister को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि सिलेंडरों की कोई कमी न हो.

इस दौरान सिद्धारमैया ने बागलकोट में एक Governmentी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी. उन्होंने कहा कि यह दिवंगत नेता एच.वाई. मेटी का सपना था, जो अब साकार हो रहा है. Chief Minister ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज मेटी के प्रयासों और दूरदृष्टि के अनुरूप स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बागलकोट विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही उपचुनाव भी होने वाला है.

भाजपा ने आरोप लगाया है कि यहां जल्द होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए Chief Minister ने सवाल किया कि जब भाजपा चार साल तक सत्ता में थी, तब उसने मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए. उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं और एजेंसी भी तय कर ली गई है, इसलिए अब काम शुरू होने के साथ शिलान्यास किया गया है.

विपक्ष के इस आरोप पर कि बजट में अपर कृष्णा परियोजना के लिए कोई धन आवंटित नहीं किया गया, सिद्धारमैया ने कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों को मुआवजे के चेक का वितरण Saturday से शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि तीन से चार वर्षों के भीतर सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा दे दिया जाएगा.

राज्य में ई-स्वाथु प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को लेकर उठी चिंताओं पर Chief Minister ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान जल्द किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन पार्टी हाईकमान करेगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या एच.वाई. मेटी के परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि वे भी दावेदारों में शामिल हैं.

Chief Minister ने कहा कि उपचुनाव की घोषणा एक सप्ताह के भीतर हो सकती है. उन्होंने कहा, “टिकट के लिए कोई भी दावेदारी कर सकता है, लेकिन यदि एक ही परिवार से कई लोग इच्छुक हों, तब भी पार्टी हाईकमान केवल एक उम्मीदवार को ही टिकट देगा.” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है.

डीएससी

Leave a Comment