वैश्विक संकट को मोदी सरकार ने कुशलता से संभाला, देश में ईंधन की कमी नहीं: बसवराज बोम्मई

गडग, 14 मार्च . कर्नाटक के पूर्व Chief Minister और BJP MP बसवराज बोम्मई ने Saturday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने अमेरिका, इजराइल और ईरान से जुड़े युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट को कूटनीतिक कौशल से संभाला है और देश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हताशा में इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

गडग में पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है. उन्होंने बताया कि कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के.एच. मुनियप्पा भी इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि केवल व्यावसायिक सिलेंडरों को लेकर मामूली समस्या है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. बोम्मई के अनुसार एलपीजी लेकर कई जहाज India की ओर आ रहे हैं और राज्य Government को इसकी सही तरीके से आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए तथा कालाबाजारी पर रोक लगानी चाहिए.

उन्होंने कहा, “यह समस्या आठ दिनों के भीतर सुलझ जाएगी.”

बोम्मई ने कहा कि India एलपीजी की आपूर्ति के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर है और मौजूदा युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहीं से गैस का आयात किया जाता है. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister मोदी के कूटनीतिक प्रयासों और नेतृत्व के कारण ईरान ने पेट्रोलियम और डीजल के परिवहन की अनुमति दी है तथा गैस की खेप भी India के लिए रवाना हो चुकी है.

पूर्व Chief Minister ने अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को इराक युद्ध के समय की स्थिति याद करनी चाहिए, जब इराक के President सद्दाम हुसैन सत्ता में थे और केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए Government थी.

उन्होंने कहा कि उस समय तत्कालीन Union Minister ए.के. एंटनी ने पेट्रोल पंपों को रात 8 बजे के बाद बंद रखने का निर्देश दिया था, जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई थीं.

बोम्मई ने कहा कि मौजूदा युद्ध शुरू हुए करीब 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India में ऐसी कोई स्थिति पैदा नहीं हुई. उन्होंने बताया कि घरेलू गैस उत्पादन में भी करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने वैश्विक संकट का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया है और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की सीमित समस्या को छोड़कर कोई बड़ा व्यवधान नहीं है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोम्मई ने कहा कि संकट के समय सभी को एकजुट होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को भी Political रंग देने की कोशिश कर रही है.

कर्नाटक कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गडग जिले के वरिष्ठ विधायक जी.एस. पाटिल समेत कई नेताओं ने राज्य मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठकें की हैं और पार्टी के भीतर मतभेद बढ़ने की संभावना है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Chief Minister सिद्धारमैया द्वारा पेश किए गए राज्य बजट से कांग्रेस के कई नेता खुद असंतुष्ट हैं और उन्हें इससे खास लाभ नहीं मिला है.

बोम्मई ने कहा कि Chief Minister सिद्धारमैया अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अक्सर केंद्र Government पर आरोप लगाते रहते हैं और अब एलपीजी मुद्दे को भी उसी तरह पेश करने की कोशिश की जा रही है.

डीएससी

Leave a Comment