
मोहाली, 19 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में Sunday को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है. पीबीकेएस के फैंस ने उम्मीद जताई है कि मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम एलएसजी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करेगी.
पंजाब किंग्स के फैन शुभम जैन ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स जीतेगी. उन्होंने कहा कि पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ यह मुकाबला ही नहीं, बल्कि टीम को आईपीएल 2026 का खिताब दिलाने में भी सफल रहेंगे. वहीं, एक अन्य फैन प्रणव ने बताया कि पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर है और टीम इस मुकाबले में भी अपने विजय रथ को जारी रखने में सफल रहेगी.
वहीं, पीबीकेएस को सपोर्ट करने पहुंचे सिकंदर खान ने कहा कि वह श्रेयस अय्यर के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स एलएसजी को शिकस्त देने में सफल रहेगी. अन्य फैंस ने भी उम्मीद जताई कि Lucknow सुपर जायंट्स के खिलाफ अय्यर का बल्ला एक बार फिर चलेगा और पंजाब किंग्स इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज करने में सफल रहेगी.
Lucknow सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. पीबीकेएस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, एलएसजी ने एक बदलाव करते हुए दिग्वेश राठी की जगह पर एम सिद्धार्थ को अंतिम एकादश में शामिल किया है. पंजाब किंग्स ने अब तक इस सीजन में खेले 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दूसरी तरफ, पंत की कप्तानी में एलएसजी ने 5 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है, तो 3 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. पंजाब किंग्स अंक तालिका पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि एलएसजी 8वें नंबर पर काबिज है.
–
एसएम/डीकेपी