
New Delhi, 22 अप्रैल . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली Police के एक हेड constable को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. यह मामला दिल्ली के द्वारका स्थित एंटी नारकोटिक्स सेल से जुड़ा हुआ है.
सीबीआई ने 21 अप्रैल को मिली एक शिकायत के आधार पर इस मामले में First Information Report दर्ज की थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हेड constable और उसके साथ जुड़े अन्य अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और उससे 15 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की. इसके साथ ही आरोपी ने शिकायतकर्ता को यह भी निर्देश दिया था कि वह पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपए दे.
जांच के दौरान सीबीआई ने जाल बिछाया और 2 लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए आरोपी हेड constable को रंगे हाथों पकड़ लिया. यह रकम कुल 15 लाख रुपए की रिश्वत का हिस्सा थी, जो शिकायतकर्ता से मांगी गई थी.
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने संबंधित कार्यालय परिसर की तलाशी भी ली, जिसमें लगभग 48.87 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं. इस बरामदगी के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.
सीबीआई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है, ताकि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके.
इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की बड़ी सफलता माना जा रहा है. एजेंसी ने कहा है कि वह Governmentी तंत्र में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है और ऐसे मामलों में कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
सीबीआई ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत इसकी शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जा सके.
–
एबीएम