
बहराइच, 28 जून . उत्तर प्रदेश के बहराइच में Police ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी शामिल है. मुठभेड़ में घायल होने पर दोनों बदमाशों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है.
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, पहली मुठभेड़ रामगांव थाना क्षेत्र के अकिलापुर में हुई, जहां 50 हजार का इनामी फिरोज घायल हुआ, जबकि उसका साथी मुल्कराज भागने में सफल रहा था.
Police ने मुखबिर की सूचना पर अकिलापुर चौराहे के पास घेराबंदी की थी. इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी.
Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फिरोज के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा. उसका दूसरा साथी मुल्कराज मौके से फरार हो गया.
घायल बदमाश की तलाशी में एक 315 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. Police के अनुसार गिरफ्तार फिरोज थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों चोरी के मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित चल रहा था. उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था.
इसके बाद, Police ने कैसरगंज थाना क्षेत्र के रुक्नापुर के पास दूसरा एनकाउंटर किया. इसमें फरार मुल्कराज को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से भी अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए.
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुल्कराज बाघौली क्षेत्र का रहने वाला है. उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उस पर भी 50 हजार रुपए का इनाम था. अधिकारी ने कहा कि फिलहाल अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
–
डीसीएच/